मझिआंव में चुनावी सरगर्मी तेज, सुमित्रा देवी ने मांगे वोट

Location: Manjhiaon



मझिआंव नगर क्षेत्र में मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। नुक्कड़ सभा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सह अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने गुरुवार की रात सैकड़ों समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों और गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने दुबे तहले, उंचरी, खजुरी, भुसुआ, गहीड़ी लकड़ही, मझिआंव एवं मझिआंव खुर्द सहित कई स्थानों पर लोगों से मुलाकात कर क्रम संख्या 8 पर ‘ईंट’ छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
सुमित्रा देवी ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नगर पंचायत का चौमुखी विकास हुआ है और कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें तीसरी बार जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे और व्यापक विकास कार्य करेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला प्रत्याशी होने के कारण उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है, लेकिन वे इन बातों को नजरअंदाज कर जनता के बीच आई हैं। भावुक स्वर में उन्होंने कहा, “मैं यहां की बेटी हूं, आप सबसे आंचल फैलाकर वोट मांगने आई हूं।” उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को ‘ईंट’ छाप पर मतदान करने की अपील की।
बेटी ज्योति कुमारी भी कर रहीं प्रचार
सुमित्रा देवी की बेटी ज्योति कुमारी भी अपनी मां के समर्थन में सक्रिय रूप से प्रचार कर रही हैं। वे नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में पैदल घूमकर घर-घर संपर्क कर रही हैं और मतदाताओं से अपनी मां के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रही हैं, ताकि उन्हें तीसरी बार नगर पंचायत की सेवा करने का अवसर मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!