Location: Manjhiaon
मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव को लेकर मझिआंव में कुल 62 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 5 फरवरी को चार वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए।
इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती कनक, राजेश कुमार एवं शिवपूजन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड संख्या 12 के भगवान शर्मा एवं रमेश विश्वकर्मा का नामांकन पत्र रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 12 अनुसूचित पिछड़ा वर्ग-1 (बीसी-1) के लिए आरक्षित था, जबकि दोनों प्रत्याशियों द्वारा बीसी-2 से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे।
वहीं वार्ड संख्या 9 की प्रत्याशी मीरा कुमारी का नामांकन पत्र जाति प्रमाण पत्र अन्य स्थान से निर्गत होने के कारण रद्द किया गया। इसी तरह वार्ड संख्या 6 की प्रत्याशी रवीता देवी का नामांकन पत्र भी जाति प्रमाण पत्र अन्य स्थान से निर्गत होने के कारण निरस्त कर दिया गया।
बताया गया कि वर्तमान में 12 वार्डों के लिए कुल 52 वार्ड प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है। अब 6 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद यह स्पष्ट होगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहते हैं।











