मझिआंव में एमडीएम संयोजिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण, बीईईओ ने दिए सख्त निर्देश

Location: Meral

मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड संसाधन केंद्र मझिआंव के तहत कार्यरत 10 मध्याह्न भोजन (MDM) संयोजिकाओं को सोमवार को कन्या मध्य विद्यालय परिसर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईईओ रंभा चौबे, बीपीओ वीभा रानी कुजुर, हेडमास्टर रामाकांत तिवारी एवं सीआरपी वीरेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रशिक्षण का संचालन बीईईओ रंभा चौबे के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक के रूप में सीआरपी वीरेन्द्र प्रसाद, मुदस्सर नजर, प्रतिमा कुमारी और शंकर सिंह मौजूद थे। प्रशिक्षण में संयोजिकाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन तैयार करने के बारे में बताया गया। विशेष रूप से मुनगा पत्ता युक्त दाल तैयार करने पर जोर दिया गया, जिसे स्वास्थ्यवर्धक माना गया है।

बीईईओ ने निर्देश दिया कि जो बच्चे अंडा नहीं खाते हैं, उन्हें विकल्प स्वरूप फल दिए जाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में एमडीएम बंद नहीं होना चाहिए। यदि एमडीएम में बाधा आती है तो उसके लिए संयोजिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव जिम्मेदार होंगे।

वर्षा ऋतु के दौरान रसोईघर की स्वच्छता बनाए रखने और भोजन तैयार करने में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए। बीईईओ ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग:
बीईईओ रंभा चौबे, बीपीओ वीभा रानी कुजुर, एमडीएम प्रभारी रामाकांत तिवारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिष अहमद खां, संयोजिका शांति कुमारी, रंजना देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, रंभा देवी, माया देवी, बसंती देवी, सुमंतो देवी, शोभा देवी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!