मझिआंव : मां दुर्गा मंदिर संचालन समिति की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Location: Manjhiaon

नगर पंचायत के मेन बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर संचालन समिति की बैठक रविवार को चंदन कमलापुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति से जुड़े सदस्यों ने कई अहम विषयों पर चर्चा की और निर्णय लिए।

बैठक में बताया गया कि “मां दुर्गा मंदिर सेवा समिति” का गठन सितंबर 2025 में सर्वसम्मति से किया गया था। समिति के गठन के बाद नवरात्र पूजा का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न होने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक के दौरान मंदिर की दैनिक गतिविधियों, पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही मंदिर के शिखर निर्माण की योजना और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समिति की कार्यशैली की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में मंदिर के पुजारी सह समिति के संरक्षक अशोक पाठक, बबलू कमलापुरी, टुकू कमलापुरी, वीरेंद्र प्रसाद, पवन जायसवाल, नितेश कमलापुरी, राहुल जायसवाल, रघुनाथ शर्मा, विजय जॉनसन, प्रेमानंद तिवारी, जयशंकर साव, अनिल कमलापुरी, उदय साह, अरविंद प्रसाद, डब्लू कमलापुरी, अरुण सोनी, मारुतनंदन सोनी, पप्पू जायसवाल, ओम जायसवाल, मुकेश जायसवाल, प्रमोद सेठ, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, कक्कू जायसवाल, रमेश कुमार, राहुल सोनी, मनीष गुप्ता, मनोज जायसवाल, शिवशंकर कमलापुरी, अजय जायसवाल, खुशी जायसवाल, विजय गुप्ता, दीपक कलवार, रामबाबू, दयानिधि सोनी, सुनील गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!