मझिआंव: पंचायत सचिवालयों में कंबल वितरण, कम आपूर्ति से जनप्रतिनिधि परेशान

Location: Manjhiaon

मझिआंव: क्षेत्र के टरहे पंचायत सचिवालय एवं रामपुर पंचायत सचिवालय में रविवार को मुखिया एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में कंबल का वितरण किया गया। टरहे पंचायत सचिवालय में प्रखंड से प्राप्त 160 कंबलों का वितरण मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह द्वारा किया गया। कंबल कम पड़ने पर असहाय, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने अपने निजी खर्च से 50 अतिरिक्त कंबल खरीदकर वितरण किया। इस प्रकार टरहे पंचायत में कुल 210 कंबलों का वितरण किया गया।वहीं रामपुर पंचायत सचिवालय में भी प्रखंड से प्राप्त 160 कंबलों का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।कम कंबल मिलने से जनप्रतिनिधियों की बढ़ी परेशानीसरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत को मात्र 160 कंबल उपलब्ध कराए जाने से पंचायत प्रतिनिधियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इतने कम कंबलों में सभी वृद्ध, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को लाभ पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आवश्यकता के अनुसार कंबल नहीं मिलने से उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है और सरकार द्वारा उन्हें जनता के बीच फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसी समस्या को देखते हुए टरहे पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह ने निजी खर्च से अतिरिक्त कंबल खरीदकर वितरण किया।मौके पर उपस्थित लोगइस अवसर पर टरहे पंचायत मुखिया इंदु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, पंचायत सचिव महावीर प्रसाद महतो, रामपुर पंचायत मुखिया कुमारी छाया, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, पंचायत सचिव उत्पल रोशन टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य शिवकुमार सिंह, रोजगार सेवक सत्येंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य लाभेंश्वर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!