मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Location: Manjhiaon



मझिआंव (प्रतिनिधि)। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वर्ष 2026 में चुनाव जीतने के बाद पहली बार सभी वार्डों में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
शिलान्यास के तहत जल निकासी की समस्या और बारिश के मौसम को देखते हुए विभिन्न वार्डों में नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य शुरू कराया गया। वार्ड संख्या 2 में चार, वार्ड 4 में चार, वार्ड 5 में दो, वार्ड 8 में दो, वार्ड 9 में एक, वार्ड 10 में तीन तथा वार्ड 11 में दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा मेला छठ घाट और पानी टंकी घाट पर भी कल्वर्ट निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि नगरवासियों ने उन्हें तीसरी बार जिस विश्वास के साथ चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मझिआंव नगर पंचायत को मॉडल एवं स्वच्छ नगर पंचायत बनाया जाएगा और विकास के मामले में जिले में प्रथम स्थान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से विकास संबंधी आवश्यकताओं की सूचना नगर पंचायत को देने की अपील करते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, सिटी मैनेजर जितेश कुमार, कनीय अभियंता उमाकांत रवि, संदीप कुमार यादव, नाजिर अमित पाठक, सहायक अनुप तिवारी, सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!