Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रतिनिधि।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से पूरे प्रखंड परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान एसआई चंदन प्रधान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के चुनाव को लेकर कुल 24 नामांकन फॉर्म की बिक्री की गई। विवरण के अनुसार वार्ड नंबर 2 के लिए 1 फॉर्म, वार्ड नंबर 3 के लिए 3 फॉर्म, वार्ड नंबर 4 के लिए 4 फॉर्म, वार्ड नंबर 5 के लिए 5 फॉर्म, वार्ड नंबर 6 के लिए 2 फॉर्म, वार्ड नंबर 7 के लिए 3 फॉर्म, वार्ड नंबर 8 के लिए 1 फॉर्म, वार्ड नंबर 9 के लिए 3 फॉर्म, वार्ड नंबर 11 के लिए 1 फॉर्म तथा वार्ड नंबर 12 के लिए 1 फॉर्म की बिक्री हुई। इस प्रकार कुल 24 फॉर्म बेचे गए।
हालांकि गुरुवार को एक भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
इस मौके पर बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक जो सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने बताया कि आरओ श्रीमती कनक के द्वारा वार्ड नंबर 1 से 4 तक के लिए नामांकन पत्रों का वितरण किया जा रहा था। वहीं रंका सीओ सह आरओ शिव पूजन तिवारी द्वारा वार्ड नंबर 5 से 8 तक तथा बरडीहा बीडीओ सह सीओ आरओ राजेश कुमार द्वारा वार्ड नंबर 9 से 12 तक के वार्डों के लिए फॉर्म की बिक्री की गई।
मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, सीआई शशी कुमार, धनलाल उरांव, सहायक राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।











