मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत गांव में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Location: Manjhiaon



मझिआंव:
मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत कामत गांव में सोमवार की रात मां और बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान गांव निवासी सउद खान की लगभग 30 वर्षीय पत्नी यासमीन खातून एवं उसकी 8 वर्षीय पुत्री अन्नी फातिमा के रूप में हुई है। वहीं परिवार की 6 वर्षीय छोटी पुत्री अनिसा फातिमा इलाज के बाद सुरक्षित बताई जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस बल के साथ कामत गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतका के कमरे को सील कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यासमीन खातून की मौत रात करीब 11:30 बजे हुई, जबकि उसकी पुत्री अन्नी फातिमा की मौत सुबह लगभग 4:30 बजे हुई है। सूत्रों के अनुसार दोनों की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
परिजनों ने बताया कि दोनों को मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सक वीर प्रताप सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका यासमीन खातून का मायका मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव में है। मृतका की मां मदीना एवं पिता शमशाद शेख ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत की सूचना रात करीब 12 बजे मिली थी। सुबह जब वे पहुंचे तो पोती अन्नी फातिमा भी मृत अवस्था में मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी एवं नतनी की मौत के पीछे ससुराल पक्ष की भूमिका हो सकती है।
वहीं मृतका के देवर शाहिद खान एवं उसकी पत्नी ने बताया कि रात करीब 11 बजे कमरे से आवाज आने पर दरवाजा खुलवाया गया, जहां यासमीन छटपटाती मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अन्नी की भी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। छोटी बच्ची अनिसा फातिमा का इलाज कराया गया, जिसकी हालत अब ठीक है।
इस घटना की सूचना पर गढ़वा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार भी थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई एवं स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया पति इंदल सिंह, पूर्व बीडीसी पंकज सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!