Location: Manjhiaon
गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के मुखदेव हाई स्कूल चौक के पास 10 जुलाई 2025 को हुई गोलीकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया है।
इस मामले में चंदना गांव निवासी अजीमुद्दीन उर्फ टिबर नेता के पुत्र साकिब खां (उम्र लगभग 45 वर्ष) पर जानलेवा हमला किया गया था। साकिब खां पर तीन गोलियां चलाई गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना को लेकर मझिआंव थाना में कांड संख्या 100/25 के तहत तारीक अनवर सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी।
इससे पहले पुलिस ने बभनी गांव (बरडीहा थाना क्षेत्र) निवासी शेख लड्डू खां (उम्र लगभग 22 वर्ष) को दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हथियार एक जर्जर खपरैल मकान से बरामद किए गए थे, जिसे आरोपी ने छिपाकर रखा था।
अब पुलिस ने दूसरे आरोपी को 4 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।











