मझिआंव के पुरहे पंचायत में एक दिवसीय बागवानी मेला आयोजित, आम बागवानी को लेकर मिला प्रोत्साहन

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि):
प्रखंड क्षेत्र के पुरहे पंचायत में शनिवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत एक दिवसीय आम बागवानी मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कनक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के तहत पंचायत के दवनकारा गांव निवासी प्रभात चंचल के खेत में लगाए गए आम बागवानी का निरीक्षण भी किया गया। इसके बाद पुरहे पंचायत सचिवालय परिसर में फल-फूल आधारित प्रदर्शनी मेला आयोजित हुआ, जिसमें आम, अमरूद, नींबू, कटहल, पपीता सहित अन्य फलों की प्रदर्शनी स्थानीय महिलाओं और किसानों द्वारा लगाई गई।

मौके पर उपस्थित बीडीओ कनक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान अपने-अपने खेतों में फलदार वृक्ष लगाएं, ताकि यह उनके लिए जीविकोपार्जन का साधन बने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पेड़-पौधों की कटाई से शुद्ध हवा मिलना मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में बागवानी जैसे प्रयास वायु प्रदूषण को कम कर स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में बीपीओ अजीत कुमार सिंह, मनरेगा कनीय अभियंता राजेश श्रीवास्तव, पंचायत सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मुखिया शंभु पासवान, रोजगार सेवक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!