मझिआंव के खजुरी में फुटबॉल टूर्नामेंट 4 फरवरी से, तैयारियां तेज

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित खेल मैदान में “नया सवेरा नया उजाला” के तहत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 4 फरवरी, मंगलवार को किया जाएगा।

युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं, और खेल मैदान को बेहतर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया गया है कि वे खेल भावना से भाग लें तथा रेफरी के निर्णय को सर्वमान्य मानें। यदि किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के दौरान अनुशासनहीनता या विवाद उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है, तो उसे तत्काल खेल से बाहर कर दिया जाएगा।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 4 फरवरी से 7 फरवरी: क्वार्टर फाइनल मैच
  • 8 फरवरी: सेमीफाइनल मुकाबला
  • 9 फरवरी: फाइनल मैच (दोपहर 1 बजे से)

मारुति नंदन सोनी ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और खेल का आनंद लेने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!