मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

Location: Manjhiaon

मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित मझिआंव खुर्द गांव निवासी अजीत कुमार तिवारी की पुत्री आकृति कुमारी ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकृति ने CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 के एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
आकृति के पिता अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि आकृति ने कक्षा एक से तीन तक की पढ़ाई मझिआंव में ही पूरी की है। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी स्थित जेवियर्स मॉडल सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत है। विद्यालय की ओर से राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उसने CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल किया।
बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आकृति का चयन नेशनल गेम के लिए किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित नेशनल गेम में उसे पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। वहां भी उसने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अपनी उपलब्धि पर आकृति ने कहा कि वह आगे और मेहनत कर अपने विद्यालय के साथ-साथ मझिआंव क्षेत्र और अपने दादा चंद्रशेखर तिवारी का नाम रोशन करना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर नीलगाय से टकराई बाइक, तीन मजदूर घायल

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    भाजपा 8 सितंबर को गढ़वा में करेगी विशाल धरना-प्रदर्शन : रितेश चौबे

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    कांग्रेस नेता प्रभात दुबे ने कांडी के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव की बेटी आकृति ने राइफल शूटिंग में जीता कांस्य पदक, नेशनल गेम में किया बंगाल का प्रतिनिधित्व

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    मझिआंव में 47 लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के आवेदन पर बवाल

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आई सेक्ट मेगा स्किल सेंटर में शोकसभा
    error: Content is protected !!