मझिआंव और बरडीहा में शांतिपूर्वक मनी दीपावली, 1100 दीप जलाकर की गई विशेष पूजा, गरीबों को बांटे गए कंबल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा): मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में दीपों का पर्व दीपावली इस वर्ष शांति और भक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जगह-जगह भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मझिआंव मेन बाजार में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बाजार क्षेत्र में सड़क जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दीपावली के अवसर पर 1100 दीप जलाए गए। यह कार्यक्रम प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मौके पर मां लक्ष्मी, मां गायत्री, मां दुर्गा, भगवती देवी शर्मा वंदनीय माता और गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की भव्य पूजा-अर्चना की गई।

कमेटी ने पेश की मिसाल, बचे हुए चंदे से बांटे कंबल

प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत चिरकुटही में लक्ष्मी पूजा के उपरांत एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजा के बाद बचे हुए चंदे को फालतू खर्च करने की बजाय, आयोजन समिति ने उसमें अपनी ओर से राशि जोड़कर अत्यंत गरीब, लाचार एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

इस नेक कार्य में हिंदू युवा वाहिनी क्लब के अध्यक्ष उदय मालाकार, कोषाध्यक्ष अमित मालाकार, सचिव सुनील उरांव, उप सचिव महेंद्र पाल, उप कोषाध्यक्ष राजू राम समेत कई अन्य लोगों ने योगदान दिया। क्लब सदस्यों ने कहा कि, “फालतू आर्केस्ट्रा आदि में खर्च करने से बेहतर है कि जरूरतमंदों को ठंड से राहत दी जाए।”

इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में समिति की सराहना हो रही है।

बरडीहा में भी रही दीपावली की धूम

बरडीहा प्रखंड में भी दीपावली पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। मझिआंव के थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो और बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त करते नजर आए, जिससे पूरे त्योहार के दौरान शांति बनी रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!