मझिआंव और बरडीहा के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Location: Manjhiaon

मझिआंव। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मझिआंव एवं बरडीहा पुलिस द्वारा बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मझिआंव बालिका उच्च विद्यालय एवं बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मझिआंव में थाना प्रभारी अमित कुमार एवं एसआई संजय मुंडा तथा बरडीहा में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन-भूत जैसी अंधविश्वासी कुप्रथाओं, दहेज प्रथा तथा डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना देने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया।
इस दौरान थाना प्रभारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंधविश्वास में पड़कर कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जो सामाजिक दृष्टि से गलत हो या कानून की नजर में अपराध की श्रेणी में आता हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डायन-भूत जैसे अंधविश्वासों के कारण कई बार आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं होती हैं, जो बाद में न्यायालय तक पहुंच जाती हैं। इससे संबंधित लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सभी को ऐसी कुरीतियों से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।
मौके पर स्कूल के प्राचार्य राजू कुमार सिंह, शिक्षक विजय कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, धर्मवीर कुमार, पूजा कुमारी, दयाशंकर शर्मा, मनोज कुमार, उमेश सिंह, राकेश कुमार पांडेय, रोहित सिंह, मो. बरकतुल्ला सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!