मजदूरों का संकल्प: सुशील चौबे के नेतृत्व में सेल प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई जारी

Location: Bhavnathpur

बोकारो। सेल के प्रशासनिक भवन के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में धरना दे रहे मजदूरों ने पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। इस बैठक में मजदूरों ने इंटक जिलाध्यक्ष सुशील चौबे के नेतृत्व में सेल प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक में मजदूरों ने आरोप लगाया कि न तो पूर्व विधायक और न ही वर्तमान विधायक ने उनकी समस्याओं को हल कराने में कोई ठोस कदम उठाया। उनका कहना था कि अगर जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी निभाते, तो आज उन्हें यह लड़ाई नहीं लड़नी पड़ती।

मजदूरों ने एकजुट होकर कहा कि वे अब सुशील चौबे के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करेंगे और अपने अधिकारों को लेकर ही रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह के दबाव या समझौते के आगे झुकने वाले नहीं हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में राम लखन राम, शंभू राम, मोति पाल, असमुद्दीन अंसारी, राम बचन साह, बिगन साह, चंद्रदेव राम, महेश्वर राम, सुरेश सिंह, अवधेश प्रसाद, दीनानाथ पासवान, भोला पाल, सीताराम बैठा, दिनेश राम सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!