मकरी में अज्ञात लोगों ने लगाया आग, उपेन्द्र यादव के खलिहान का धान पुआल जलकर राख

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत में शनिवार की देर रात अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार मकरी गांव निवासी उपेन्द्र यादव, पिता रामदेनी यादव के खलिहान में रखा धान का पुआल अचानक आग की चपेट में आ गया।

रात के समय ग्रामीणों ने खलिहान से उठती लपटें देख शोर मचाया और तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा धान का पुआल जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित उपेन्द्र यादव ने बताया कि धान कुटाई के बाद हाल ही में पुआल को खलिहान में रखा गया था। रात में किसी स्वाभाविक कारण से आग लगने की संभावना नहीं दिख रही, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई है। घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    पलामू की प्रमुख खबरें

    पलामू की प्रमुख खबरें
    error: Content is protected !!