
Location: Manjhiaon
मझिआंव: झारखंड सरकार की मईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसफर होते ही बैंकों और सीएसपी केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक और अन्य सीएसपी केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई लाभुकों को खाते में पैसे मिलने पर खुशी हुई, जबकि जिनके खातों में राशि नहीं पहुंची, उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
आवेदन और स्वीकृति का आंकड़ा:
- मझिआंव नगर पंचायत: कुल आवेदन: 16,506, स्वीकृत: 12,789, रिजेक्ट: 253, पेंडिंग: 3,509
- ग्रामीण क्षेत्र: कुल आवेदन: 4,206, स्वीकृत: 3,249, रिजेक्ट: 56, पेंडिंग: 901
- बरडीहा प्रखंड: कुल आवेदन: 9,594, स्वीकृत: 8,073, रिजेक्ट: 880, पेंडिंग: 150
कुल मिलाकर 30,306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,111 स्वीकृत किए गए, जबकि शेष आवेदन रिजेक्ट या पेंडिंग में डाल दिए गए।
खातों में राशि न आने से आक्रोश
स्वीकृत सूची में शामिल कई लाभुकों के खातों में भी राशि नहीं पहुंची, जिससे महिलाओं में रोष देखा गया। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि योजना का टोटल बंद कर दिया गया है, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।