मंदिर में विराजे भगवान शिव पार्वती, रांची में धूमधाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय में हुआ वातावरण

रांची : राजधानी के बहु बाजार के निकट गणपत नगर स्थित गणपत पैलेस एवं गौरी सावित्री हेरिटेज के प्रांगण में एक भव्य और सुंदर शिव पार्वती मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर में भगवान शिव और पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है।     कलश यात्रा और अन्य पूजा अनुष्ठान के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न पूजा अनुष्ठान के बाद मंदिर में भगवान शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान हर हर महादेव की जयकारे से पूरा परिसर गूंजता रहा।
प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान संध्या प्रतिदिन भजन- कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है।  गणपत पैलेस परिसर में भव्य और सुंदर मंदिर का निर्माण समाजसेवी जितेंद्र सिंह और पंकज सिंह ने कराया है। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के लिए एक सुसज्जित हॉल का भी निर्माण कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में यजमान की भूमिका रूपनारायण सिंह पत्नी के साथ निभा रहे हैं। वाराणसी से आए विद्वान पंडित यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दौरान भजन कीर्तन में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। गणपत पैलेस परिसर का वातावरण  भक्तिमय हो गया है। आसपास से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में शामिल हो रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!