Location: Garhwa
गढ़वा, 24 जुलाई 2025। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है:
योग्यता संबंधी आवश्यकताएं –
- विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक: तीन वर्षीय डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी) में भी कम से कम 50% अंक (इंग्लिश सहित) आवश्यक हैं।
- गैर-विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थी: 10+2 में कुल 50% अंक और इंग्लिश में 50% अंक होना जरूरी है। इसके साथ दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स में भी न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
आयु सीमा –
आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जा सकते हैं।











