भादुआ जंगल के पहाड़ी पर पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ युवक का शव बरामद

Location: Ranka

रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव के समीप भदुआ जंगल के पहाड़ी पर एक पेड़ से लटकता अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

इस बावत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार नायक ने बताया कि बुधवार के सुबह बकरी चराने वाले चरवाहों के माध्यम से भदुआ जंगल के पहाड़ी पर पेड़ से लटकता हुआ शव होने की जानकारी गांव वालों को हुई बाद में गांव वालों ने रंका पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है शव की पहचान नहीं हो सकी हैं तथा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है युवक पांच फुट लंबा भरा बदन तथा उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जाती है वह हरे रंग का फूल बांह का टी-शर्ट तथा गहरे हरे रंग का कैजुअल पहने हुए था युवक पांच दिन पूर्व गले में फंदा डालकर कर आत्महत्या किया था जिसके वजह से शव में सड़ांध होने से सौ मीटर इलाके में काफी दुर्गंध उठ रही थी काफ़ी प्रयास के पश्चात शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!