Location: Garhwa
गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय आईटी सेल संयोजक विशाल त्रिवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्वागत समारोह का आयोजन एक भव्य कार्यक्रम के रूप में किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आईटी सेल संयोजक विशाल त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार इसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विकास के क्षेत्र में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा और विश्वास की नजर से देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजपा नेता डॉ. पतंजलि केशरी, विनोद चंद्रवंशी, नसरुद्दीन अंसारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, भाजयुमो महामंत्री विकास तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पांडेय, गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, जयंत पांडेय, पियुष चौबे, धनंजय गोंड, जयशंकर दुबे, मुखिया गोपाल यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
![]()











