
Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): प्रखंड के लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय, कांडी में गुरुवार को भाजपा मंडल की बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की, जबकि कार्यशाला के मुख्य प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी और सह प्रभारी ललित बैठा थे।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी और सह प्रभारियों का चयन करना था। पार्टी पर्यवेक्षक की उपस्थिति में शक्ति केंद्र प्रभारियों का चयन किया गया, जिसमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- कांडी: सुरेंद्र सिंह
- पतरिया: राम लखन प्रसाद
- सरकोनी: राम लखन चंद्रवंशी
- बलियारी: अजय कुमार सिंह
- गड़ाखुर्द: अरुण राम
- खरौंधा: श्रीकांत पांडेय
- पतीला: ब्रज किशोर लाल
- रानाडीह: राजू कुमार
- शिवपुर: सुरेश पासवान
- खुटहेरिया: सीताराम तिवारी
- घटहुआँ कला: मोती यादव
- लमारी कला: राजनाथ शर्मा
- चटनियां: रामजन्म प्रसाद
बैठक में भोला मेहता, ब्रजेन्द्र कुमार, उपेंद्र मेहता, सुरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, सूर्यदेव प्रसाद मेहता, जानकी रजवार, गोपाल चौधरी, संतोष कुमार सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, रामाश्रय मेहता समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।