भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा की विधिवत घोषणा, गढ़वा शहर में निकला भव्य जुलूस

Location: Garhwa


गढ़वा। भाजपा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष की विधिवत घोषणा जिला कार्यालय पिंडरा, गढ़वा में की गई। जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव एवं पर्यवेक्षक शोभा यादव की उपस्थिति में उदय कुशवाहा को भाजपा का नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा।
घोषणा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व सहित जिले के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
घोषणा के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा शहर में जुलूस निकालकर उत्साह मनाया। यह भव्य जुलूस जिला कार्यालय पिंडरा से प्रारंभ होकर अटल चौक, मझीआंव मोड़, महावीर चौक रंका मोड़ होते हुए काली मंदिर चिनियां मोड़ पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक शोभा यादव ने कहा कि जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष का चयन किया गया है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पार्टी संगठन के हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
जिला सह चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि संगठन का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। आने वाले दिनों में जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और भाजपा हर क्षेत्र में प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, यही शुभकामना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता रघुराज पाण्डेय, विजय केशरी, सूरज गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, धनंजय गोंड, अशोक केशरी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, पार्वती सिंह, कंचन जायसवाल, विकास तिवारी, प्रवीण पाल, टिंकु गुप्ता, नशरूद्दीन अंसारी, पियुष चौबे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!