Location: Garhwa
गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गढ़वा पहुंचे झारखंड राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के चेयरमैन सूरज सिंह ने शुक्रवार को अशोक विहार स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और झारखंड भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो सहित कार्यकर्ताओं व जिले भर से पहुंचे समर्थकों को भी धन्यवाद दिया।
सूरज सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री की पर्यावरणीय पहल “एक पेड़ मां के नाम” को झारखंड के हर गांव और कस्बे तक पहुँचाने का संकल्प लिया।











