Location: पलामू
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को पुत्रशोक
मेदिनीनगर। पलामू भाजपा जिला उपाध्यक्ष हमीदगंज निवासी अरविंद सिंह के छोटे सुपुत्र 25 वर्षीय विकास सिंह उर्फ विकी का निधन हो गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि विकास बीती रात में आराम से खाना खाकर सोया था सुबह नहीं उठने पर घर के लोग जगाने गए तो नहीं उठा न ही कुछ बोल रहा था आनन फानन में सदर अस्पताल मेदनीनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।विकी के अचानक निधन की खबर सुनकर मोहल्ला वासी रिश्तेदार एवं भाजपा परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंच कर उसके रोते बिलखते पिता एवं परिवार को ढाढस बधवाने का प्रयास कर रहे थे। अस्पताल से हमीरगंज आवास पर शव पहुंचते ही घर परिवार के लोग बेसुध हो गए उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि अचानक यह क्या हो गया। घर पर भी बहुत से लोग आकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं जिनमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह जिलाध्यक्ष अमित तिवारी बिपिन बिहारी सिंह मंगल सिंह विजय ओझा शिवकुमार मिश्रा अभिमन्यु तिवारी भोला सिंह शिवदीप सिंह अरुण सिंह सिंटू सिंह मुकेश सिंह अनूप सिंह अजीत सिंह अभय सिंह छोटू सिंह सोनू सिंह लल्लू सिंह अनिल सिंह सुजीत कुमार संजय कुमार प्रदीप सिंह अविनाश सिंहा छोटू सरवन गुप्ता नवीन पांडे दुर्गा जौहरी दीपक सिंह श्वेतांग गर्ग पिंकू सिंह विकास सिंह प्रेम प्रकाश गुप्ता सिद्धि सिंह नंदा सिंह मुन्ना तिवारी मुख्तार सिंह व एवं अन्य शामिल थे।











