भाई-बहन का अटूट प्यार का पर्व रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।भाई-बहन का अटूट प्यार रक्षाबंधन का त्यौहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों समेत पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक व कलाई पर राखी बांधकर अपनी सुरक्षा की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस पर्व को लेकर बहन ही नहीं भाइयों में भी काफी उत्साह दिखा। बहन-भाई के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन महंगाई पर भी भारी पड़ा। बहनें शनिवार की सुबह से ही रक्षा बंधन की तैयारी में जुटी थी।भाई को राखी बांधने की बेताबी बहनों में स्पष्ट दिख रही थी। श्रावण पूर्णिमा की पूजा संपन्न होने के बाद शुभ मुहूर्त के अनुरूप राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। यह सिलसिला दिनभर चला। इधर रक्षा बंधन व सावन पूर्णिमा को ले शहर के छह मुहान और रेड़मा स्थित काली मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन की धूम रही। शहर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी। श्रावण पूर्णिमा पर रेड़मा काली मंदिर,शहर के विष्णु मंदिर, देवी मंदिर, छह मुहान काली मंदिर, महावीर मंदिर व हीरा मंदिर समेत कई मंदिरों में विशेष हवन पूजन का कार्यक्रम संचालित हुआ।राखी बंधवाने के लिए दूर-दूर से भाई बहनों के घर पहुंचे तो बहनें भी भाईयों के घर राखी बांधने के लिए पहुंची। सबसे पहले लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश को राखी बांधी। इसके बाद भाईयों की कलाई पर राखी बंधी। पूरे दिन राखी बांधने के लिए विशेष मुर्हूत रहा, इसलिए बहनों के लिए दिन में भाईयों को राखी बांधने के लिए शुभ मुर्हूत का इंतजार नहीं करना पड़ा। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों से सुरक्षा का वचन लिया। वहीं भाईयों ने गिफ्ट भी दिए। रक्षाबंधन का यह पर्व जन्माष्टमी तक चलेगा।वही रक्षाबंधन त्यौहार के दिन शहर के शिवाजी मैदान में लगने वाले डिज्नीलैंड मेला में भी काफी भीड़ देखने को मिला। लोग मेले में अपने परिवार और बहनों के साथ मनोरंजन करते दिखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!