भवनाथपुर श्री बंशीधर नगर सड़क पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : भवनाथपुर श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर बजाज शो रुम के सामने शुक्रवार की रात हुई बाईक दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृत युवक का नाम श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कोलझिकि निवासी शोभी चंद्रवंशी के 29 वर्षीय पुत्र राकेश चंद्रवंशी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर पुलिस द्वारा उसे घटनास्थल से उठाकर ईलाज हेतु स्थानीय सीएचसी लाया गया, जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार के सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार राकेश चंद्रवंशी बाईक से शुक्रवार की रात अपने घर कोलझिकि गाँव से भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनरवा गाँव स्थित अपने ससुराल आ रहा था, तभी ब्लॉक गेट से आगे बजाज शो रुम के समीप उसकी तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंधी हुई गाय में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गंभीर चोट लगने से राकेश की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि बाईक की जोरदार टक्कर से गाय की भी मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर पहुंचे मृतक के परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!