भवनाथपुर में डीजे वाहन पलटने से बड़ा हादसा, चालक और नर्तकी गंभीर रूप से घायल, चार नाबालिग लड़कियों के फरार होने की सूचना

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा), 2 जून — भवनाथपुर-भाया कांडी मुख्य पथ पर सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीआईएसएफ बैरक के पास बारात में शामिल डीजे साउंड सिस्टम लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक अशोक बैठा और एक नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से चालक को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति अभी स्थिर है। वहीं, घायल नर्तकी का इलाज एक गुप्त स्थान पर कराए जाने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन श्री बंशीधर नगर के कटहर कला से भवनाथपुर केलान लौट रहा था। वाहन में भारी साउंड सिस्टम लदा था और रफ्तार काफी तेज थी। एक तीखे मोड़ पर वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला।

इसी बीच, जब डीजे मालिक शक्ति सिंह (निवासी केलान) को पुलिस कार्रवाई की भनक लगी, तो वह मौके से चार नर्तकियों और साउंड सिस्टम के साथ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सभी नर्तकियां नाबालिग हैं और उत्तर प्रदेश की निवासी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना से एएसआई उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वाहन पंडरिया निवासी चंद्रमन मेहता का बताया गया है, जबकि चालक चपरी गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। फरार डीजे मालिक की तलाश जारी है।

इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायालय और प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर सख्त रोक के बावजूद, क्षेत्र में खुलेआम डीजे साउंड बजाना और नाबालिग लड़कियों से नृत्य कराना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी चिंता का विषय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, भवनाथपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक डीजे और टेंट संचालक बाहर से नाबालिग लड़कियों को बुलाकर अवैध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पुलिस अब इस दिशा में भी जांच में जुट गई है और जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!