भवनाथपुर।
टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण स्थित राधे कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन शुक्रवार को छठी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर के पुजारी सत्येंद्र वेद ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया।
इस अवसर पर महिला मंडली ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव में बुचुन सिंह व उनकी धर्मपत्नी पूजा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप हलुआ और हल्दी का वितरण किया गया।
आयोजन में सीमा देवी, पूनम चौबे, किरण देवी, शकुंतला देवी, रूपा देवी, नीलम देवी, बेबी देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, फूल देवी, नीता देवी, मीना देवी और रूबी देवी प्रमुख रूप से शामिल हुईं।
कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर कमेटी के सचिव शिवपूजन यादव, जसवंत चौबे, प्रदीप चौबे, ध्रुवनारायण दुबे, दिवाकर चौधरी, अशोक पांडे, गोलू कुमार और शांतनु कुमार समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे इस छठी महोत्सव ने पूरे मंदिर परिसर को आलोकित कर दिया।











