भवनाथपुर में करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल, गढ़वा रेफर

भवनाथपुर (गढ़वा)। थाना क्षेत्र के चेपली टोला में बीती रात करंट की चपेट में आने से सरईया गांव निवासी अमित साह (पिता- जगरनाथ साह) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह खराब फ्यूज को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम चेपली टोला में बिजली कटी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही अमित साह खराब फ्यूज को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वह 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर गया।

घटना के बाद स्वजनों ने उसे तत्काल गंभीर हालत में भवनाथपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर इन्द्रकिशोर विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया। इस हादसे में अमित के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!