Location: Bhavnathpur
भवनाथपुर खरौंधी मुख्य पथ के बन सानी ईंट भटा मोड के पास एक बुलेरो और बाईक के आमने सामने के टकराव में घटना स्थल पर ही हुई दो लोगों की मौत एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर पुलिस ओर खरौंधी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी लोगों को निजी वाहन से भवनाथपुर सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कागजी करवाई करते हुए दोनों मृतकों को गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घटना में शामिल बलेरो और बाईक को पुलिस ने भवनाथपुर थाना परिसर में सुरक्षित ले आया है ।मृतकों में 60 वर्षीय पचिंया देवी पति पुनीत उरांव केतार मुकुंद पुर निवासी , और 30 वर्षीय विनय सिंह पिता भुनेश्वर सिंह खरौंधी थाना क्षेत्र के कोशलीबार निवासी के नामिल शामिल है जबकि घायल युवक मनीष सिंह पिता चंद्र देव सिंह कोशली बार निवासी के नाम सामिल है।घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार को विनय सिंह और मनीष सिंह एक ही बाईक पर सवार होकर अपने ननिहाल मुकुंदपुर से नानी पंचिया देवी को लेकर अपने गांव कोशली बार जा रहे थे जहां बंसानी ईंट भट्ठा के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही एक यूपी नंबर की बुलेरो ने सामने से टकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही विनय सिंह और पचीया देवी की मौत हो गई ।
घटना की सूचना मिलते ही खरौंधी के धर्म राज पासवान ,पंकज दुबे सहित एक दर्जन लोग सीएचसी पहुंच कर पीड़ित परिवार को सहयोग किया ।











