भवनाथपुर के मकरी गांव की बेटियों ने बढ़ाया मान, जिप सदस्य ने दी बधाई

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा)। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 में राज्य टॉपर बनीं भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव निवासी गीतांजलि कुमारी को जिप सदस्य रंजनी शर्मा ने गुरुवार देर शाम उनके परिजनों से मिलकर बधाई दी। उन्होंने गीतांजलि के पिता उमेश पाल व माता पम्मी देवी को गुलदस्ता भेंट किया और कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही गीतांजलि से दूरभाष पर बातचीत कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके बाद रंजनी शर्मा जिला टॉपर साक्षी यादव के घर भी पहुँचीं और उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।

मौके पर उन्होंने कहा कि जैक द्वारा आयोजित इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में भवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव के बेटे-बेटियों ने राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर टॉप कर न केवल गांव, प्रखंड बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का नाम पूरे झारखंड में रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि इन बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत है और इससे पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!