ब्रेकिंग न्यूज़:पलामू के मनातू थाना के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच देर रात हुआ मुठभेड़ दो जवान शहीद,एक घायल

Location: पलामू

पलामू के मनातू थाना के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच देर रात हुआ मुठभेड़ दो जवान शहीद,एक घायल

मेदिनीनगर। पलामू जिला के मनातू केदल जंगल में दो पुलिस जवानों की हुई शहादत, घायल का चल रहा है इलाज।नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नक्सली पलामू जिला के मनातू थाना के केदल जंगल में मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके खिलाफ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते हैं नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की सूचना है। लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके।शहादत देने वाले पुलिस जवानों में सुनील राम और संतन मेहता है वहीं घायल रोहित कुमार हैं जो जिला पुलिस बल के जवान है।
दोनों शहीद जवान और घायल जवान जिला पुलिस बल के थे।
घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान को किया तेज।पलामू के पुलिस कप्तान घटी घटना पर रखी है अपनी पैनी नजर, पल-पल का ले रही है जानकारी।घायलों का लिया हाल-चाल मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस।घायल जवान का डा .सुशील और प्रवीण सिद्धार्थ के अगुवाई में किया जा रहा है ऑपरेशन.
पलामू के एसपी, डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी ने और जवानों ने जताया शोक।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!