ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा नेता भगत दयानंद यादव की पत्नी की करंट लगने से मौत, शोक की लहर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा)। केतार थाना क्षेत्र के बतोकलां कला गांव में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव की पत्नी वंदना देवी (48) की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना के संबंध में भगत दयानंद यादव ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद उनके घर की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। इसी दौरान वंदना देवी स्वयं लाइन की जांच कर रही थीं। प्लास की मदद से कार्बन हटाने के प्रयास में अचानक तार टूटकर गिर पड़ा और वे उसकी चपेट में आ गईं। करंट लगते ही उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वंदना देवी अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सोन नदी के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व महामंत्री विकास स्वदेशी, संतोष दुबे, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ओम प्रकाश गुप्ता, विकास पांडेय, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

400 total views , 1 views today

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    जहरीला पदार्थ का सेवन कर 30 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

    जहरीला पदार्थ का सेवन कर 30 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

    भाषा नीति के बहाने युवाओं की अनदेखी, क्या झारखंड सरकार सुन रही है पलामू की आवाज?

    टिओपी 1 में इंद्रदेव पासवान ने किया पदभार ग्रहण

    टिओपी 1 में इंद्रदेव पासवान ने किया पदभार ग्रहण

    सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर

    सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर
    Join our WhatsApp group
    error: Content is protected !!