ब्रेकिंग न्यूज:एनएच-39 निर्माण को लेकर चियांकी में बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में पथराव-लाठीचार्ज, कई घायल

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 9, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



मेदिनीनगर (पलामू)। नेशनल हाईवे-39 के निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार सुबह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित वन विभाग के चेक नाका के पास स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया। ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी किए जाने के बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
घटना में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जबकि जैप जवान राजमोहन सिंह और सहायक महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी भी जख्मी हो गईं। राजमोहन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि प्रिया कुमारी के पैर में चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बनी, जिसे बाद में प्रशासन ने हटवा दिया।
पुलिस के अनुसार, चियांकी में एनएच-39 निर्माण कार्य के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम जेसीबी मशीन लेकर सड़क की जद में आए मकानों को हटाने पहुंची थी। स्थानीय रैयतों ने मुआवजा दिए बिना मकान तोड़ने का विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और पथराव में बदल गई।
उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में संभावित तनाव को देखते हुए सदर एसडीएम ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे।
समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। पुलिस और प्रशासन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!