10 माह से फरार गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में लगभग 10 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मझिआंव थाना कांड संख्या 127/25 में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी 29 वर्षीय फिरोज आलम के विरुद्ध 17 अक्टूबर 2025 को पशु क्रूरता से संबंधित अधिनियम तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर के संचालन के लिए 10 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, विधायक अनंत प्रताप देव बने पदेन अध्यक्ष

    पलामू के प्रसिद्ध डिजनीलैंड मेले का टेंडर संपन्न, 20 जुलाई से होगा शुभारंभ

    पलामू के प्रसिद्ध डिजनीलैंड मेले का टेंडर संपन्न, 20 जुलाई से होगा शुभारंभ

    आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच की मांग

    आवास प्लस सूची से 293 लाभुकों के नाम गायब होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच की मांग

    ग्राम सभा में बीडीओ-सह-सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेंशन व भूमि विवाद के समाधान का दिया भरोसा

    ग्राम सभा में बीडीओ-सह-सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पेंशन व भूमि विवाद के समाधान का दिया भरोसा

    10 माह से फरार गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    10 माह से फरार गोवंश तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    ब्रेकिंग न्यूज:एनएच-39 निर्माण को लेकर चियांकी में बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में पथराव-लाठीचार्ज, कई घायल

    ब्रेकिंग न्यूज:एनएच-39 निर्माण को लेकर चियांकी में बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में पथराव-लाठीचार्ज, कई घायल
    error: Content is protected !!