ब्राइट पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):

सगमा प्रखंड के बीरबल गांव स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह स्कूल सगमा प्रखंड का मान्यता प्राप्त इकलौता संस्थान है, जो हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन के बाद जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

भव्य झांकी और सामाजिक संदेश वाले कार्यक्रम

विद्यालय के प्रबंधक महताब आलम ने बताया कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस पर बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान और देशभक्ति थीम पर विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, मेडल, और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, विद्यालय से पास हो चुके पूर्व छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा जाएगा।

सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम

समारोह के मुख्य आकर्षण में सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। इनमें बाल विवाह, नशाखोरी, और डायन प्रथा जैसी समस्याओं के खिलाफ नाटिका और झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और लोगों को जागरूक करना है।

महताब आलम ने बताया कि छात्रों को इन कार्यक्रमों के लिए कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर तैयारी में जुटे हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर स्कूल और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!