ब्याहूत कलवार समाज में भगवान बलभद्र की पूजा 31 अगस्त को, अलका मैरिज गार्डन में होंगे विविध कार्यक्रम

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) । ब्याहूत कलवार समाज की ओर से 31 अगस्त, रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के चचेरिया स्थित पोस्ट ऑफिस के निकट अलका मैरिज गार्डन में भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा।

समारोह को सफल बनाने को लेकर सोमवार देर शाम अलका मैरिज हॉल में समाज के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूजा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आयोजन समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। साथ ही इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य करने का निर्णय लिया गया। इसमें नगर और आसपास के दर्जनों गांवों से समाज के लोग शामिल होंगे।

मौके पर अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी समाज के आराध्य देव भगवान बलभद्र की पूजा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना से होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे प्रसाद वितरण, 11 बजे विचार गोष्ठी तथा दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज की एकता और संगठन का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है, ताकि आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में समाज के सभी लोग सपरिवार शामिल होकर इसे सफल बनाएं और समाजिक एकता को मजबूत करें। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में संरक्षक रवि प्रकाश, कामता प्रसाद, विद्या सागर, भरत भूषण प्रसाद, अजय गुप्ता, पूर्व शिक्षक सीता राम प्रसाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, कार्यकारणी सदस्य संतोष प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, रामू प्रसाद, देवशंकर प्रसाद, सुधीर प्रसाद, विनय कुमार, उमाशंकर प्रसाद, रणधीश कुमार, युवा अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव नीरज कुमार, उपसचिव रंजन कुमार, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, धीरज कुमार, नित्यानंद कुमार,रवि प्रकाश बबलू, रितेश कुमार, सूरज कुमार, गौतम शेखर, अंकित कुमार, शुभम कुमार, सुमित कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार, दयानंद प्रसाद, उमंग कुमार, राजकिशोर कुमार, सतीश कुमार,आयुष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!