बोकारो में हत्या के बाद एसपी पर भड़के संसद ढुलू महतो, कहा, वर्दी के लायक नहीं हो, नेतागिरी करते हो, पार्टी विशेष के लिए काम करते हो

Location: रांची


रांची : बोकारो सेक्टर 9 निवासी शंकर रवानी की हत्या के बाद आज सुबह से ही वहां बवाल मचा हुआ है। जमकर हंगामा हुआ है। हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद सांसद ढुलू महतो और बोकारो विधायक विरची नारायण मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सांसद विधायक को घेर लिया और कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया। कानून व्यवस्था लचर होने की जानकारी देते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
भीड़ के सामने ही सांसद श्री महतो ने बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को फोन लगाया और हत्या की ।

घटना पर उन्हें जमकर फटकार लगाई। कहा शंकर रवानी की हत्या हो गई और तुम कान में तेल डालकर सोए हुए हो। तुमको पहले ही फोन करके घटना की जानकारी दी थी। 15 दिन पहले ही शंकर रवानी पर हमला हुआ था। यदि अपराधियों को पकड़ा जाता तो आज उसकी हत्या नहीं होती। आज उसको 10 12 गोली मारकर हत्यारे ने हत्या कर दी। सांसद इतने पर ही नहीं रुके कहा, तुम वर्दी पहनने लायक नहीं हो। नेतागिरी करते हो। पार्टी विशेष के लिए काम करते हो। छोटा-मोटा क्राइम होता है तो बहुत एक्टिव हो जाते हो और हत्या जैसी घटना पर कान में तेल डालकर सोए रहते हो। तुम्हारी वजह से ही इसकी हत्या हुई है। तुमको सस्पेंड करवाएंगे। अभी डीजीपी से बात करते हैं । सांसद ने खूब फटकार लगाई और भला बुरा कहा।
उन्होंने तुरंत डीजीपी को फोन लगाकर एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि यहां का एसपी बिल्कुल बेकार है। क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है । इसको यहां से तुरंत हटाइए सस्पेंड कीजिए । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से ही इसकी शिकायत करेंगे। राज्य की की हालत खराब हो गई है कहीं कोई सुनने वाला नहीं। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सांसद जब एसपी को फटकार लगा रहे थे तो उनके पास ही विधायक खड़े थे। शंकर रवानी की हत्या से सांसद काफी खफा दिखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!