बुद्ध पूर्णिमा पर मानवता की मिसाल: रंका विहिप-बजरंग दल के दो सदस्यों ने किया रक्तदान

Location: Ranka

रंका (गढ़वा)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रंका इकाई के दो सदस्यों ने जरूरतमंदों को रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

नगर उंटारी के मंगरदह गांव निवासी जितेन्द्र राम की सात वर्षीय पुत्री जागृति भारती थैलेसीमिया से पीड़ित है और उसे ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। वहीं उत्तर प्रदेश के डाला ओबरा निवासी संतोष कुमार की पत्नी करुणा कुमारी को बी नेगेटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। इस बात की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सतीश कुमार पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए रंका रक्तवीर समूह को सूचित किया।

सूचना मिलते ही रंका बजरंग दल के सक्रिय सदस्य अनिल मधेशिया ने सदर अस्पताल, गढ़वा पहुंचकर अपना 10वां रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानव धर्म निभाने की संतुष्टि भी देता है।

वहीं बी नेगेटिव रक्त की कमी को देखते हुए रंका निवासी रामानुज कुमार विश्वकर्मा, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, ने भी आगे बढ़कर अपना छठा रक्तदान किया। उन्होंने सदर अस्पताल ब्लड बैंक, गढ़वा में जाकर एक यूनिट रक्त दिया।

इस दौरान रक्तवीर समूह के समन्वयक सोनू कुमार मधेशिया, मोहित कुमार चौधरी, लैब टेक्नीशियन रामजी रवि और रूपदेव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!