सगमा (गढ़वा)। प्रखण्ड के बीरबल गांव स्थित देवी मंडप परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में हुई इस बैठक में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक ढंग से दुर्गा पूजा आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में प्रेमचंद यादव को अध्यक्ष, देवराज प्रजापति को उपाध्यक्ष, मृगेंद्र प्रताप विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, पंकज विश्वकर्मा को महामंत्री, आशीष विश्वकर्मा को मंत्री तथा रामचंद्र विश्वकर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। समिति के संरक्षक की जिम्मेदारी कामेश्वर यादव को सौंपी गई, वहीं पुजारी के रूप में बजरंगी यादव का चयन किया गया।
इस मौके पर सक्रिय सदस्य के रूप में मणिशंकर विश्वकर्मा, बिनोद यादव, दया गुप्ता, सुमित, संदीप, निरंजन, प्रशांत, राजेश, उदय, संत यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।











