Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि)। बरडीहा प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागीय कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित थे।
बीडीओ राजेश कुमार ने निर्देश दिया कि आवास योजना के सभी लाभुकों को जल्द से जल्द सहमति पत्र पूरा कराकर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने आगे कहा कि सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड धारकों का ई-केवाईसी कराने, मनरेगा के सामग्री मद का लंबित भुगतान अविलंब करने, तथा मानव दिवस सृजन बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मनरेगा बीपीओ प्रभु टोप्पो, अकाउंटेंट राजू कुमार ठाकुर, पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, ललन बैठा, ललन कुमार, इंद्रदेव कुमार, कनीय अभियंता अनिकेत कुमार, मुखिया ऋषा देवी, कविता देवी, सरोज देवी, सलमा बीबी, रूकसाना बीबी, तथा रोजगार सेवक इंतजार अली, शंकर सिंह, सुमन कुमार बैठा, जोसेफ फ्रांसिस सहित कई कर्मी उपस्थित थे।











