बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना


गढ़वा। प्रखंड के कामता गांव स्थित बी.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि माता-पिता बच्चों को जीवन देते हैं, लेकिन जीवन जीने की कला शिक्षक सिखाते हैं। शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं, बल्कि बच्चों को चरित्रवान, जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इसके बाद बच्चों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
राधा बनीं प्रिशा, कृष्ण के रूप में नजर आए गोरांग
कार्यक्रम में नर्सरी की छात्रा प्रिशा पांडेय राधा रानी और यूकेजी के छात्र गोरांग भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए। अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले परिधान में राधा-कृष्ण के साथियों की भूमिका में शामिल हुए। बच्चों ने राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।
इस दौरान मटका फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन, आदर्शों एवं संदेशों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं आकांक्षा केसरी, द्रक्षा, याशमीन एवं शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर प्रिशा पांडेय, स्नेहा कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, साक्षी कुमारी, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमार, मयंक कुमार, अतीफ आजाद खान, सोनू कुमार, अभिराज कुमार, राजन कुमार, अंकुश कुमार, अम्बर, ऋतुराज, गोरांग कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!