Location: Garhwa
गढ़वा
गढ़वा जिला की वरिष्ठ प्रथम भाजपा नेत्री एवं प्रथम महिला अधिवक्ता ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत बिहार के विकास की जीत है और बिहार की जनता की जीत है।
नेत्री ने बिहार की समस्त जनता का धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्टार प्रचारक पावर स्टार पवन सिंह को विशेष रूप से साधुवाद दिया। साथ ही बिहार प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी इस भव्य विजय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने पूरे गढ़वा जिला महिला मोर्चा की ओर से भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी











