बिहार की राजनीति में हलचल, लालू परिवार में विद्रोह के बाद भाजपा में भी बगावत के सुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह हुए विद्रोही

रांची : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। रोज नए समीकरण बन बिगड़ रहे हैं। नेता भी करवट बदल रहे हैं। लालू परिवार में विद्रोह की खबरों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह सिंह ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं । उनके सुर बदल गए हैं। ऐसा लगता है कि वह भी बगावत के मूड में हैं। अलग पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने एनडीए सरकार के कई बड़े मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्रियों पर आरोप के बाद बिहार की राजनीति में नया उबाल आ गया है। अब इस मुद्दे पर आरके सिंह ने अपना मुंह खोलते हुए एनडीए सरकार के मंत्रियों से जवाब देने की मांग की है। कहा है कि भ्रष्टाचार का आरोप लगा है तो जवाब देना होगा। आरा में दो दिन पहले उन्होंने क्षत्रिय समाज के एक कार्यक्रम में अलग पार्टी बनाने की भी बात कही है। इससे लगता है कि उनका अब भाजपा से मोह भंग हो चुका है और वह नए रास्ते की तलाश में हैं। आरा से लोकसभा चुनाव हारने के बाद आरके सिंह को लगभग हाशिये पर डाल दिया गया है। आरके सिंह के बढ़ते कद को देखते हुए उन्हें एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लोकसभा का चुनाव हराया गया। पार्टी से लेकर विरोधी नेताओं ने भी इस मामले में आरके सिंह के खिलाफ काम किया। पवन सिंह फैक्टर ने भी हार में भूमिका निभाई थी। चर्चा थी कि उन्हें विधानसभा का चुनाव लड़ाया जाएगा। लेकिन आरके सिंह के बोल से ऐसा लगता है की पार्टी उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएगी। इसलिए आरके सिंह अब नया रास्ता तलाश रहे हैं। केंद्र में मंत्री रहते हुए आरके सिंह ने अपनी एक पहचान बनाई। विकास के लिए कई काम किए। भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त रहे। उनकी अपनी एक छवि है। वह झुक कर व चाटुकारिता की राजनीति करने के खिलाफ हैं। इसलिए भाजपा से उनका मोह भंग हो चुका है। अब उनके अगले कदम की प्रतीक्षा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!