बिशनपुरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस नाकाम — लाल चौक से दिनदहाड़े 9 लाख की आभुषण लूट, सवालों के घेरे में प्रशासन

Location: Garhwa


गढ़वा जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे व्यस्त बाजारों में भी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिशनपुरा के लाल चौक का है, जहां मंगलवार की शाम सोना-चांदी से भरा बैग शरेआम लूटकर अपराधी फरार हो गए। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भुक्तभोगी बिशनपुरा निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार की शाम देहात से लौटकर लाल चौक स्थित मनीष पासवान की दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे उनकी मोटरसाइकिल पर रखा सोना-चांदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
अमित गुप्ता के अनुसार, बैग में करीब 9 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 6 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। घटना के बाद उन्होंने कुछ दूरी तक लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार में अपराधी भाग निकलने में सफल रहे।
इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी मोटरसाइकिल की चोरी भी हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक न तो चोरों का कोई सुराग मिला और न ही मामले का खुलासा हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक माह के भीतर यहां सोना-चांदी से जुड़ी दूसरी बड़ी चोरी की वारदात है। इससे पहले अपर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स की दुकान में करीब 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसका भी अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
लगातार हो रही इन घटनाओं से आमजन में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बाजार जैसे संवेदनशील इलाकों में न तो पर्याप्त पुलिस गश्ती है और न ही अपराधियों पर कोई लगाम। सवाल यह है कि जब व्यस्त चौराहों पर दिनदहाड़े लूट हो रही है, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे माने?
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस बढ़ते अपराध पर कब और कैसे अंकुश लगाता है, या फिर बिशनपुरा अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना रहेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!