बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

Location: कांडी



कांडी। उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। डीडीसी के अचानक पहुंचने से कार्यालय में मौजूद कर्मियों में हलचल मच गई। उन्होंने मनरेगा के बीपीओ और प्रधानमंत्री आवास योजना के कोऑर्डिनेटर से प्रखंड में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रखंड एवं अंचल कर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया।
इसके बाद डीडीसी राणाडीह पंचायत पहुंचीं और 15वें वित्त आयोग सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं की वास्तविक स्थिति, निर्माण कार्य और ग्रामीणों के लिए उनकी उपयोगिता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना चयन के दौरान उसकी उपयोगिता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सरकारी राशि का सही इस्तेमाल हो और योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को मिल सके।
डीडीसी ने भंडरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवन तैयार होने के बावजूद वहां आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित कर्मियों से कारण पूछा। उन्होंने कहा कि यदि नवनिर्मित भवन उसी पोषण क्षेत्र में आता है तो आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन उसी भवन से किया जाना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के निर्माण के बाद उनके उपयोग और संचालन पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने कांडी प्रखंड में चल रहे SIR अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने मोहम्मदगंज बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को हर परिस्थिति में सतर्कता बरतने तथा आवश्यक सावधानी बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ कमलेश, 15वें वित्त के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमंग पांडे, प्रधानमंत्री आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शुभम कुमार, मनरेगा लेखापाल धीरज, राणाडीह रोजगार सेवक मानस सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!