बिजली विभाग की लापरवाही से चार भैंसों की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Location: सगमा



सगमा (गढ़वा)। बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण सोमवार शाम करीब पांच बजे चार भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना धुरकी थाना क्षेत्र के बैलिया गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीरबल गांव निवासी लालमन यादव की भैंसें घास चरते हुए बैलिया गांव की सीमा पर स्थित मोती मिश्रा के सिंचाई कूप के पास पहुंचीं, जहां बांस-बल्लियों के सहारे बिछाई गई विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से चारों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही बीरबल गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा और जिला परिषद प्रतिनिधि नांदगोपाल यादव के साथ मिलकर धुरकी थाना को सूचना दी। मौके से ही मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने विभाग के सहायक अभियंता को फोन पर सूचना दी। सहायक अभियंता ने जिम्मेदारी कनिय अभियंता पर डाल दी, लेकिन कई बार कॉल करने पर भी कनिय अभियंता का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। लाख प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।

उधर, लाइनमैन बलराम कुशवाहा ने तत्परता दिखाते हुए बिजली लाइन को डिस्कनेक्ट किया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही की यह पराकाष्ठा है। बीरबल और बैलिया गांव में आज भी अधिकांश जगहों पर बिजली की लाइनें बांस-बल्लियों के सहारे ही चल रही हैं। विभाग को कई बार लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक स्थायी पोल नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 18 वर्षों से दर्जनों मोटर बांस-बल्लियों के सहारे संचालित विद्युत लाइन से चल रहे हैं, और इसी लचर व्यवस्था के कारण हर साल दुर्घटनाएं हो रही हैं।

पीड़ित लालमन यादव के घर में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग बिजली बिल नहीं देने पर उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराता है, लेकिन जानलेवा वायरिंग की स्थिति पर कोई ध्यान नहीं देता।

मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि नांदगोपाल यादव, मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, बालेश्वर यादव, कामेश्वर गुप्ता, मणिशंकर विश्वकर्मा, असीस विश्वकर्मा, रामदेव प्रसाद, रामौद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!