बाढ़ संभावित क्षेत्रों और नगर शिकायतों पर डीसी-एसपी का मझिआंव कांडी में संयुक्त निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Location: मझिआंव/कांडी


कांडी/मझिआंव।
जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शनिवार को गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ पूर्व तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक समस्याओं की समीक्षा को लेकर व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान कांडी एवं मझिआंव प्रखंड के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, नगर पंचायत कार्यालय और कोयल नदी घाट समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जन समस्याओं के समाधान हेतु गंभीरता से पहल की गई।

कांडी प्रखंड के दौरे में डीसी-एसपी ने सोनपुरा, बरवाडीह, बुनियाद बिगहा, काला गड़ा, कसनप, बनकट एवं सुंडीपुर जैसे बाढ़ संभावित गांवों का जायजा लिया। सुंडीपुर में कोयल नदी के किनारे निरीक्षण करते हुए डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरे वर्षा ऋतु के दौरान नदी में कोई व्यक्ति प्रवेश न करे और मवेशियों को नदी में चराने से परहेज करें। उन्होंने गड़ाखुर्द पंचायत की मुखिया के प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को इस संबंध में सतर्क रहने को कहा। जिला आपदा विभाग द्वारा लाइफ जैकेट उपलब्ध कराए जाने की बात भी कही गई।

डीसी ने काला गड़ा में सोन नदी किनारे झोपड़ियों को हटाने का निर्देश बीडीओ व थाना प्रभारी को दिया। वहीं, मध्य विद्यालय सुंडीपुर के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की जानकारी एसडीएम संजय कुमार ने दी। इसके बाद डीसी ने भीम बराज का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश को सायरन की गुणवत्ता सुधारने और क्षतिग्रस्त गेट का काउंटर बोल्ट जल्द बदलने का निर्देश दिया।

मझिआंव में निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त, एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने खरसोता राधाकृष्ण मंदिर घाट का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय का दौरा कर वार्ड नंबर 11 से जुड़ी वोट बहिष्कार की शिकायतों पर सिटी मैनेजर से पूछताछ की गई। बताया गया कि पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने दोहरा टैक्स और नगर पंचायत से जोड़े जाने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया था। वीर बांध डैम का भी निरीक्षण किया गया।

इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिले के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!