गढ़वा: गढ़वा–श्रीबंशीधर नगर मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरौंजिया मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरने के कारण सरिता देवी (पति मुन्ना कुमार) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा-बाना गांव की निवासी बताई गई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने परिजन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा आ रही थीं। इसी दौरान चिरौंजिया मोड़ के पास चलते वाहन से गिरने के कारण वह घायल हो गईं।
मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
Location: Meral मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार बड़े पैमाने पर जारी होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रात के समय…












